पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैथल सीट पर बीरेंद्र V/s सुरजेवाला? पहले न, अब लड़ना चाहते हैं चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद/उचाना। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को खुद के विधानसभा चुनाव न लड़ने के कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की। भास्कर से जुलाना कस्बे में हुई विशेष बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने कहा है, मैं जींद या कैथल से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। पूर्व राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने इस दौरान यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने कभी भी विधानसभा चुनाव न लड़ने की बात नहीं कही थी। नए सियासी हालात में उनके कैथल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना अधिक जताई जा रही है।
सीधी बात- बीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता
सवाल: क्या आप जींद या कैथल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?
जवाब: हां, चुनाव लडूंगा। जहां से पार्टी का आदेश होगा।
सवाल: उचाना कलां से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे?
जवाब: हो सकता है पार्टी मुझसे ज्यादा अपेक्षा रखती हो।
सवाल: भाजपा के ही कुछ नेता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष समेत कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ऐसा क्यों?
जवाब: यह चुनाव का मौसम है। ऐसे आरोप लोग लगाते रहते हैं। फिर भी इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।
सवाल: टिकटों को लेकर पार्टी में क्या चल रहा है और कितनी सीटों के प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं?
जवाब: दो-चार सीटों को छोड़कर लगभग सभी जगहों से प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं।
सवाल: चुनाव में भाजपा का कैसा प्रदर्शन रहने वाला है?
जवाब: इस चुनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
सवाल: क्या आप उचाना से चुनाव लड़ने से डर रहे हैं।
जवाब: इनेलो नेता तो पता नहीं क्या-क्या कह रहे हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला तो जेल में ही चौटाला को सीएम पद की शपथ दिलाने की बात कह रहे हैं। वे लोगों को बरगला रहे हैं।
लेकर भी वह सुरजेवाला पर कटाक्ष करते रहे हैं। बीरेंद्र ने कई बार कहा है कि कैथल में एक ऐसी यूनिवर्सिटी खुली है जिसमें सिर्फ एडमिशन लेने आना पड़ता है, उसके बाद बिना मेहनत डिग्री मिल जाती है।