पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. प्रदेश में सतलोक आश्रम का विवाद रविवार को फिर भड़क गया। पुलिस व ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प में पानीपत जिले के गांव शाहपुर निवासी संदीप (अध्यापक), रोहतक जिले के गांव करौंथा की प्रोमिला देवी और गांव बलियाणा के उदयवीर की मौत हो गई।
तहसीलदार व महम थाना प्रभारी सहित 110 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोडवेज की तीन बसों, पुलिसकर्मियों की 26 मोटरसाइकिलों और एक एंबुलेंस को जला दिया। मीडियाकर्मियों के कैमरे भी तोड़ दिए। पथराव रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायर भी किए।
(आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों के साथ देखें खूनी मंजर)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.