पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक. करौंथा के सतलोक आश्रम से रामपाल समर्थकों को बाहर निकालने में प्रशासन भले ही कामयाब रहा है, लेकिन कानूनी नजरिए से अधिकारियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। एसीजेएम अनिता दहिया ने मंगलवार को आश्रम में सर्च अभियान चलाने की याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर करने से पहले पुलिस से करौंथा कांड की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अब 17 मई को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।
सुबह करीब नौ बजे सदर थाना के आईपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा व इंस्पेक्टर सतेंदर कुमार अदालत पहुंचे। पुलिस की ओर से एक दिन पहले दायर याचिका पर अदालत ने पुलिस से पूछा कि करौंथा कांड की पहले स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाए। 2006 से शुरू हुए प्रकरण में अब तक सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट ने क्या-क्या निर्णय दिए हैं। साथ ही करौंथा की महिला प्रोमिला की हत्या कैसे व किन परिस्थितियों में हुई। अदालत को बताया जाए कि सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की मामले में क्या भूमिका है।
याचिकाकर्ता सदर इंस्पेक्टर सतेंदर कुमार ने इसके लिए अदालत से समय मांगा तो उन्हें 17 मई को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया। रिपोर्ट के अध्ययन के बाद अदालत तय करेगी कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं।
(आगे की स्लाइ़ड में देखें पूरा मामला)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.