पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिवाइडर तोड़ पलटी कार बाल-बाल बचे चार सवार, गाय को बचाने एकदम मोड़ी कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। गाय को बचाने के चक्कर में तेज गति से आती कार डिवाइडर तोड़ पलट गई। बुधवार रात आईएमटी चौक पर हुई इस दुर्घटना में कार सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिगस्त हो गई। जब इस हादसे की जानकारी कंट्रोल रूम दी गई तो करीब एक घंटे बाद खेड़ीसाध चौकी के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियों द्वारा फोन करने के बाद भी क्रेन मौके पर नहीं पहुंची। दिल्ली निवासी चालक राहुल ने बताया कि कार के सामने अचानक गाय आ गई। उसको बचाने के चक्कर में चालक ने कार डिवाइडर की ओर मोड़ दी। जिसके कारण कार बिजली के खंभे से टकरा कर सड़क के दूसरी ओर जा पलटी।

जा रहे थे सालासर

कार सवार युवकों ने बताया कि वे सभी दिल्ली निवासी हैं। वे हर माह रोहतक होते हुए सालासर दर्शन के लिए जाते हैं। चूंकि घटनास्थल से कुछ ही कदम पीछे सड़क का मोड़ है। जैसे ही राहुल ने चौराहे से कार शहर की ओर मोड़ी तभी सामने गाय आ गई। इस कारण दुर्घटना हुई। कार मालिक शाहदरा स्थित विवेक नगर निवासी नितीन गुप्ता ने बताया कि वे गौरव, टिंकू व सुमित के साथ बालाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

पुलिस का करते रहे इंतजार

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे युवक पुलिस के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहे। मौके पर सूचना मिलने के बाद अर्बन एस्टेट थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन सीमा का हवाला देते हुए बगैर मदद किए वापस चली गई।