पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ठेकेदार की सिक्योरिटी लौटाने की एवज मांगी रिश्वत, क्लर्क काबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। विजिलेंस ने पीडब्ल्यूडी के क्लर्क राजसिंह को ठेकेदार की सिक्योरिटी वापस करने के एवज में 4800 रुपए रिश्वत लेते वीरवार को नए बस स्टैंड के सामने रंगेहाथों दबोच लिया। विजिलेंस ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

हुआ यूं कि ठेकेदार संदीप ने विजिलेंस टीम को क्लर्क द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर विशेषर सिंह की देखरेख में टीम का गठन कर राजसिंह को पकड़ने की योजना बनाई। गुरुवार दोपहर संदीप ने राजसिंह को फोन कर रुपए ले जाने की बात कही। राजसिंह नए बस स्टैंड के सामने संदीप को देख उसके पास पहुंचा। इस दौरान संदीप ने जेब से रुपए निकाल राजसिंह को दिया तभी विजिलेंस ने क्लर्क को पकड़ लिया।

कलानौर के गांव सुंडाना निवासी ठेकेदार संदीप ने एक सोसायटी दादी सुखदेई लेबर एवं कंस्ट्रक्शन को-ऑपरेटिव सोसायटी ठेकेदार संदीप से सिक्योरिटी वापस देने के एवज राज सिंह क्लर्क ने ठेकेदार से 4800 रुपए की मांग की थी। जिसकी सूचना ठेकेदार ने विजिलेंस को दी और क्लर्क को मौके पर रिश्वत लेते काबू कर लिया।