पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Son Propelled Cutter Excuses To Meet The Woman In Jail

बेटे से मिलने के बहाने जेल में महिला ने पहुंचाया कटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. सुनारिया जेल में बंद बेटे से मिलने भिवानी से आई महिला ने सामान में रखकर 11 सेंटीमीटर लंबा नुकीला कटर जेल में पहुंचा दिया। जांच के दौरान पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने कटर पकड़ लिया। जब तब सुरक्षाकर्मी बाहर महिला के बारे में पूछताछ करते, तब तक वह चंपत हो गई। जेल प्रशासन ने इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया है।
भिवानी निवासी राजेश कुमार आपराधिक मामले के चलते सुनारिया जेल में बंद है। 28 जनवरी को उसकी मां सरबती देवी मिलने के लिए पहुंची, जहां मुलाकात के बाद अंदर खाने का सामान पहुंचा दिया। महिला को बाहर भेजकर सुरक्षाकर्मी जांच करने लगे तो एक कागज के टुकड़े पर एक तरफ 11 सेंटीमीटर लंबा कटर मिला। जो आम तौर पर कागज के टुकड़े काटने के लिए प्रयोग किया जाता है। जेल डिप्टी सुपरिटेडेंट दयानंद ने पुलिस को शिकायत दी।