पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर के रिसॉर्ट में डूबा छात्र, दो दिन बाद आया होश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. सोनीपत रोड स्थित शहर के एक निजी स्कूल का छात्र राजस्थान के जोधपुर में रिसोर्ट में बने स्वीमिंग पुल में डूब गया। जिसे तत्काल कोच ने बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन भी सूचना मिलते ही जोधपुर पहुंचे। छात्र की हालत में सुधार है। उसके परिजन छात्र समेत रोहतक रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले स्कूल से छात्रों का टूर जोधपुर के लिए रवाना हुआ। दल एक रिसोर्ट में ठहरा हुआ था। छात्र रिसोर्ट के अंदर बने पुल में तैराकी सीख रहे थे। तभी सातवीं कक्षा का छात्र अचानक स्वीमिंग पूल के अंदर डूब गया। पूल के पास मौजूद कोच ने जब बच्चों की गिनती की तो एक कम मिला। तत्काल किशोर को ढूंढा, जो पुल के अंदर डूबा हुआ था। बेहोशी की हालत में उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना से रोहतक छात्र के परिवार में हड़कंप मच गया और रात में ही माता-पिता जोधपुर के लिए रवाना हुए। अब दो दिन बाद उसे होश आया है और हालत खतरे से बाहर है। स्कूल प्राचार्य का कहना है कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। परिजन रविवार सुबह उसे लेकर रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं।