पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Crowd Broke Ground For Card Patience

40 मिनट दिल्ली रोड किया जाम, आधार कार्ड के लिए आई भीड़ का टूटा सब्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आधार कार्ड न बनने पर परेशान लोगों व साथ आए बच्चों ने अशोका प्लाजा चौक पर लगाया जाम ।)
रोहतक। आधार कार्ड के लिए जाड़े की रात में तीन बजे से ही लाइन में लगने वालों का वीरवार को सब्र टूटा तो दिल्ली रोड स्थित अशाेका चौक पर चक्काजाम कर दिया। वे सब आला अफसरों के बुलाने की मांग पर अड़ गए। 40 मिनट बाद पहुंचे पुलिस बल एवं सिविल लाइंस थानाध्यक्ष ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान जाम लगने से यात्रियों को मुश्किल झेलनी पड़ी।
अशोका कॉम्प्लेक्स में आधार कार्ड बनाने की एजेंसी है। यहां पर प्रतिदिन आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ लगी रहती हैै। सरकार द्वारा आधार कार्ड अनिवार्य किए जाने से एक सप्ताह से कार्ड बनवाने के लिए मारामारी मची है। एक दिन में 80 से सौ लोगों का कार्ड बन पाने के कारण लोग रात से ही जुटने लगते हैं। मंगलवार-बुधवार की रात 3 बजे से ही अशोका कॉम्प्लेक्स के बरामदे में भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
शहर की विभिन्न कॉलोनियों के अलावा दूर-दराज से महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग आ पहुंचे, लेकिन शटर बंद होने के बावजूद सुबह 7 बजे ही पहले हम की तर्ज पर धक्कामुक्की होने लगी, जो बुजुर्गों व बच्चों के लिए आफत बन गई। भीड़ में दबने से कई बच्चे रोने-चीखने लगे। उन्हें बचाने की कोशिश करते अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने मिलकर शटर को झकझोरना शुरू कर दिया। पहले आए नागरिक अपना नंबर पीछे जाता देखकर बगल वालों से उलझ पड़े। उनकी दलील थी कि पहले वेआएं हैं। आधार कार्ड भी पहले उनका ही बनेगा।
आला अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े
इस बीच किसी ने बोल दिया कि पुलिस होती तो सारा मामला ठीक हो जाता। इसके बाद भीड़ अशोका चौक पर एकत्रित हो गई और सिविल लाइंस दिल्ली रोड जाम कर दिया। हाथ में कागज लिए महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग अपना आधार कार्ड बनवाने की मांग कर रहे थे। चक्काजाम की सूचना पर आए पुलिस बल के साथ आए सिविल लाइंस एसएचओ वजीर सिंह रेढू की समझाने की कोशिश पहले फेल हो गई।
भीड़ आला अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़ी थी। उसका कहना था कि अव्यवस्था के बीच आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के लिए प्रशासन दोषी है। जब सबके लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी है तब पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किया जा रहा है। हालांकि, चालीस मिनट बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। अगले एक घंटे पुलिस को स्थिति सामान्य करने में लग गए। चक्काजाम के चलते दिल्ली की ओर जाने वाले तमाम यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें...