रोहतक. नामी टायर व ट्यूब कंपनियों के नाम पर शहर में नकली ट्यूब बनाकर मार्केट में बेचने के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार को पुलिस व चंडीगढ़ से पहुंची टीम ने 3 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लाखों रुपए की नकली ट्यूब बरामद की। पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी के तहत तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर एक टायर शोरूम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश आरंभ कर दी है।
मशहूर सीएट टायर व ट्यूब कंपनी द्वारा अधिकृत स्पीड नेटवर्क कंपनी चंडीगढ़ के विधि निदेशक रमेश दत्त को सूचना मिली कि प्रदेश में उनकी कंपनी की ओर से फर्जी तरीके से नकली ट्यूब बनाकर बेची जा रही हैं। इन ट्यूबों के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। कंपनी की ओर से करीब 15 दिन पहले आंतरिक रूप से जांच की गई।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...