पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Murder Of The Young Man Attacked By A Bat And Brick

बैट और ईंट से हमला कर युवक की हत्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांपला. गांव गढ़ी-सांपला में क्रिकेट मैच के दौरान बॉल लगने से हुए झगड़े में चार युवकों ने ईंट व बैट से हमला कर युवक मनोज को अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांपला से रोहतक रेफर किया गया, जहां देर रात मनोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत मेें ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के छोटे भाई मनीष ने बताया कि उसका भाई मनोज शुक्रवार को गांव के निर्माणाधीन स्टेडियम में घूमने गया था। वहां आधा दर्जन युवक किक्रेट खेलने गए हुए थे। बताया गया कि बॉल मनोज को जा लगी। इसी बात पर युवाओं में झगड़ा हो गया।
मनीष का कहना है कि रमेश व मनोज के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर भी विवाद था। आरोप है कि सदाम, सुरेंद्र, जोगिंद्र और पवन, चारों ने मनोज पर ईंट व बैट से हमला बोल दिया। वे उसे तब तक मारते रहे, जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर न गिर गया। परिजन घायल मनोज को सांपला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मनोज को पीजीआई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान आधी रात को उसने दम तोड़ दिया।