सांपला। सरकार द्वारा युवाओं के खेलकूद के लिए लाखों रुपए खर्चकर खेल स्टेडियम तो बना दिए, लेकिन उनकी देखरेख के आभाव में स्टेडियम खंडर होते जा रहे हैं। सरकार ने चार वर्ष पहले कस्बे में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाया था। खेलों के दौरान दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियां उखड़ चुकी है।
जिन पर बैठना मुश्किल है। इन सीढ़ियों पर झाड़ियां उग आईं हैं। इसके अलावा हैंडबॉल का ग्रांड टूट चुका है। खिलाड़ियों का कहना है कि आज तक इस ग्राउंड पर एक भी खेल प्रतियोगिता नहीं हुई। उससे पहले ही टूट चुका है। सीढ़ी भी उखड़ चुकी है। इसके अलावा मेन हॉल के जालीदार दरवाजे टूट चुके हैं।
पार्षद संजय शर्मा, शमसेर सिंह, सुनील कुमार आदि का कहना है कि सरकार ने खेल स्टेडियम में कोच व सामान की सुविधा देनी चाहिए। ताकि युवाओं को खेलों के अभ्यास के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके अलावा देखरेख के लिए चौकीदार होना चाहिए।