पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Three Degrees, The Minimum Temperature Falls

तीन डिग्री गिरेगा न्यूनतम तापमान, कोहरे के आसार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी के चलते बुधवार को ठंड का असर बढ़ता रहा। हालांकि तापमान स्थिर बना रहा, लेकिन आद्र्रता बढऩे से गलन भी बढ़ गई। बादलवाई के चलते सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री बना रहा। अब गुरुवार को पारा तीन डिग्री तक गिरने के आसार हैं। साथ ही बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा भी छाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय हुई बरसात फसलों के लिए सबसे फायदेमंद है।
बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन कुछ समय बाद ही बादलों ने इसे ढक लिया और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। इससे शहर की सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। वहीं, रिमझिम बारिश व ठंड के चलते सरकारी व निजी स्कूलों में छात्रों की संख्या नगण्य रही। बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे और ऐसे ही वापस लौटे। अब गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।