पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहर में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, बिना घर पर बताए गए थे नहाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। जेएलएन नहर में गुरुवार की शाम 4:30 बजे नहाने गए नेपाली मूल के किशोर की दोस्त के साथ डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने डीआईजी से मिलकर बच्चों को ढूंढने के लिए नहर का पानी बंद कराने की मांग की। गांधी कैंप निवासी गोपाल (14) अपने मां-बाप को बिना बताए दोस्त के साथ जेएलएन नहर में नहाने के लिए चला गया। गहराई ज्यादा होने की वजह से खुद को नहीं संभाल सके और पानी की तेज धारा में दोनों बह गए।
आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। गोपाल की मां ने डीआईजी से मिलकर नहर का पानी बंद कराने और बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई। डीआईजी सौरभ सिंह के निर्देश पर अर्बन स्टेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
(फोटो- डीआईजी से नहर का पानी बंद करानेे की गुहार लगाती गोपाल की मां।)