रोहतक। घरों के बाहर मीटर लगाने के मामले में सांपला में चौगामा यानि गांव सांपला, नया बांस, खेड़ी सांपला व गढ़ी सांपला की पंचायत बुधवार को डीसी से मिली। इस दौरान डीसी के सामने ग्रामीणों ने साफ कहा कि किसी भी सूरत में घरों के बाहर मीटर नहीं लगने देंगे। साथ ही पंचायत ने मारपीट का केस व जुर्माना खारिज करने की मांग की।
बुधवार दोपहर को चौगामा के प्रधान रणधीर सिंह की अध्यक्षता में सांपला, , खेड़ी सांपला व गढ़ी सांपला के ग्रामीण रोहतक पहुंचे और डीसी शेखर विद्यार्थी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने डीसी को पूरे मामले के बारे में बताया। ग्रामीणों ने कहा छह फरवरी को गांव में चेकिंग के नाम पर बिजली टीम ने महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया और बाद में मकान मालिक दिनेश पर एक लाख तीस हजार रुपए जुर्माना कर दिया।
इसके अलावा बिजली विभाग की टीम ने दिनेश व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सांपला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने बताया कि चारों गांव में 95 फीसदी से अधिक ग्रामीण बिजली का बिल अदा करते हैं। इसके बावजूद बिजली कर्मचारी चेकिंग के नाम पर उन्हें तंग कर रहे हैं। चौगामा की पंचायत ने डीसी से मांग की कि बिजली अधिकारियों द्वारा दर्ज करवाए मामले व जुर्माना राशि को खारिज किया जाए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...