भिवानी। सेक्टर 13 के भारद्वाज परिवार की मुखिया चंद्रपति ने रविवार को अपना 111वां जन्मदिन मनाया। बेटों, बहुओं और पोते-पोतियों से भरे-पूरे परिवार ने मिलकर अम्मा से केक कटवाया। हर सदस्य की एक ही दुआ थी कि अम्मा हजारों साल जीए। अम्मा चाहे इतनी लंबी उम्र की हो गई हैं, लेकिन अब भी वे गोलगप्पों और बर्गर की शौकीन हैं। इसलिए परिवारजनों ने भी इस मौके पर खास पार्टी का इंतजाम किया था।
चंद्रपति के चारों बेटे और दो बेटियां हैं। इस समय अलग अलग रह रहे हैं। मगर उनके जन्मदिन पर परिवार के सभी 185 सदस्य एकत्र होकर केक काट जन्मदिन मनाते हैं। वहीं परिवार में किसी नए काम की शुरुआत करनी है तो उसमें चंद्रपति की राय जरूर ली जाती है। इसमें चाहे परिवार के किसी बच्चे की शादी का ही सवाल क्यों न हो।
जवानी में पीसी चक्की अब आ रही काम
भले ही चंद्रपति को कुछ भी दिखाई न देता हो, लेकिन वे सामने वालेे से अपने हर तरह के अनुभव सांझा कर लेती हैं। वे बताती हैं कि जवानी के दिनों में रोजाना सुबह 4 बजे उठकर हाथ वाली चक्की से आटा पिसाई करतीं थी। पशुओं के लिए हाथ से चारा काटने और कुएं से पानी निकालतीं थी। पूरा दिन काम में निकल जाता था। चंद्रपति का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति को काम जरूर करना चाहिए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...