इनेलो और भाजपा समर्थित जिम्नास्टिक एसो. हुई एक
मार्चमें हरियाणा में राष्ट्रीय जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। 27 जनवरी को मुंबई में हुई भारतीय जिम्नास्टिक संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया।
प्रदेश में अलग-अलग गुटों में बंटी जिम्नास्टिक एसोसिएशन के चलते खिलाड़ियों का भविष्य खराब हो, इसके लिए अहम फैसला लेते हुए शनिवार को भाजपा और इनेलो समर्थित जिम्नास्टिक एसोसिएशन का विलय कर हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन का गठन किया गया है। भारतीय जिम्नास्टिक संघ की तरफ से चुनाव अधिकारी के तौर पर पहुंचे हनुमान सिंह भादू की देखरेख में चुनाव हुआ। सूरजपाल अमू प्रधान बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में इनेलो और भाजपा समर्थित दोनों जिम्नास्टिक एसोसिएशनों से पदाधिकारी लिए गए हैं।
सूरजपाल बने जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रधान
भारतीयजिम्नास्टिक संघ की तरफ से चुनाव अधिकारी के तौर पर पहुंचे हनुमान सिंह भादू की देखरेख में चुनाव हुआ। सूरजपाल अमू प्रधान बनाए गए हैं। खेल विभाग संयुक्त सचिव सुनीता शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, बिजेंद्र लोहान को महासचिव, बलबीर सिंह को वरिष्ठ सहसचिव, नरेश सेलपाड़, अनिल गुप्ता, दिनेश चौहान, नवीन भाटिया को उप प्रधान, राज रानी को रामकुमार भट्ट को सहसचिव, राजकुमार राघव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अनिल गोयल, उषा किरण, कृष्ण गोयत बलजीत सिंह को सदस्य चुना गया है। बिजेंद्र लोहान ने बताया कि खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर ना लगे और राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेहतरी से हो इसके लिए इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला और खेल मंत्री अनिल विज की सहमति से फैसला लिया गया है।