पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉरच्यूनर ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

फॉरच्यूनर ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | रोहतकफ्लाई ओवर पर अनाज मंडी की तरफ से चढ़ते हुए एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में फॉरच्यूनर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अचानक गाड़ी चालक अन्य भाग निकले। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि गाड़ी के दस्तावेजों की जांच के बाद चालक का पता चल सकेगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनीमत रही आगे ट्रक था। यदि छोटा वाहन होता तो अनहोनी हो सकती थी।

खबरें और भी हैं...