गुरु शिष्य का रिश्ता अटूट : कंवर
सोनीपत | राजकीयप्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, राजपुर के पूर्व प्रिंसिपल कंवर सिंह मलिक ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य का रिश्ता अटूट है। एक शिक्षक को पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। ये बात उन्होंने गांव भुरी में पीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह में कही। कार्यक्रम का आयोजन बैच 1994-1996 के पूर्व छात्रों ने 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजेश दलाल, राकेश भालौठ, राकेश खत्री, सुधीर मलिक, ओमकंवार दहिया, महेन्द्र सिंह, धर्मबीर, आरडी रंगा, राजेश शर्मा, बिजेंद्र दहिया, सुरजीत, प्रदीप, कुलदीप, संजीत संजय व्रत आदि उपस्थित थे।