देश का भविष्य संवारना चुनौती पूर्ण: कविता जैन
शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा है कि देश के भविष्य को संवारना चुनौतीपूर्ण काम है। शिक्षा का दान सबसे बड़ा है। आज के समय में अध्यापक, अभिभावक को मिलकर विद्यार्थियों को अच्छी परवरिश देनी होगी, तभी जाकर देश के भविष्य का निर्माण होगा।
शनिवार दोपहर सांदल कलां गांव में एक निजी स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा होता है। देश के भविष्य को संवारना चूंकि चुनौती पूर्ण काम है। इसलिए अब शिक्षण संस्थान ही नहीं, अपितु अध्यापक, अभिभावक को मिलकर विद्यार्थियों को अच्छी परवरिश देनी होगी। सामाजिक बुराइयों को खत्म करने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत-सशक्त भारत अभियान को गति देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हमें उनकी इच्छा वाले क्षेत्र में बेहतर क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर प्रबंधन समिति सदस्य ईश्वर सिंह रामणे, प्राचार्य धर्मबीर लोहचब, प्रमोद दहिया, प्राचार्य नीलम रानी आदि मौजूद रहे।
शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री कविता जैन ने कहा है कि किसी भी समाज की उन्नति का मूल मंत्र अब बेटियों एवं महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। कश्यप समाज अपनी कर्मठता के लिए जाना जाता है, आज जरूरत है कि समाज संगठित हो और संस्कारित युवाओं को आगे बढाएं, तभी समाज ऊंचाइयों को छू सकेगा। ककरोई रोड पर सेक्टर 23 के पास कश्यप धर्मशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके स्वैच्छिक कोष से दस लाख की राशि से समाज के विकास के लिए धर्मशाला निर्माण का आगाज हो रहा है। इस दौरान राजीव जैन ने कहा कि देश की अखंडता में ऋषि-मुनियों का बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व विधायक रणजीत सिंह कश्यप, बलजीत सिंह मटौरिया, गुरुचरण कश्यप, ओमपाल कश्यप, खिलाडी सिंह कश्यप, सूबेदार रणसिंह, डॉ दयानंद, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।