प्रश्नोतरी में जस्टिस हाउस प्रथम
सोनीपत | होलीक्राॅस स्कूल में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इंटर हाउस प्रतियोगिता में सभी हाउसेस को पछाड़ते हुए जूनियर सीनियर वर्ग में जस्टिस हाउस प्रथम रहा। स्कूल प्रिंसिपल केएस पोनमाला ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को उजागर करती हैं और नया सीखने की प्रेरणा देती है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपे ज्ञान को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।