तीन स्थानों से 316 बोतल शराब पकड़ी
अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत तीन युवकों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी जयंत निवासी लिवासपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह शुक्रवार शाम को अपनी टीम के साथ बहालगढ़ रोड की सीमा पर गश्त कर रहा था। तभी जयंत पुत्र बिजेंद्र निवासी लिवासपुर को कार में रखीं 296 बोतल अवैध अंग्रेजी देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
दूसरी घटना में जिले की थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी रामनाथ निवासी आदर्श नगर को सात बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तीसरी घटना में जिले की थाना सिविल लाइन के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला कला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।