पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भटगांव के सोनू ने सैफ गेम्स में जीता रजत

भटगांव के सोनू ने सैफ गेम्स में जीता रजत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भटगांव के राजबीर सिंह द्वारा शुरू की गई खेल परिपाटी को आगे बढ़ाने वाला सोनू सैनी नया सितारा बनकर उभरा है। सोनू सैनी ने गोवाहटी में आयोजित 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। पोल वाल्ट स्पर्धा में सोनू ने 4.80 मीटर की दूर लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उसकी कामयाबी से उत्साहित ग्रामीण ढोल ताशो के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे।

पहले फूल माला पहनाकर सोनू का हौंसला बढ़ाया तो फिर खुली जीप में जुलूस के रूप में गांव भटगांव तक उसे ले गए। सोनू ने बताया कि यह उसका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। एनआईएस पटियाला में अभ्यास करने वाले सोनू ने कहा कि उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है, जिसके लिए अब वह और मेहनत करेगा। इस मौके पर उपस्थित सरपंच कर्मबीर, पार्षद बिंदू ने कहा कि सोनू अपने प्रदर्शन से गांव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका रहा है।

सोनीपत . पदकविजेता खिलाड़ी काे फूल माला पहनाकर जीप में ले जाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...