लेंटर का शहतीर टूटा, दो महिलाएं घायल
बड़वासनीगांव में जोगी वाले मोहल्ले में शनिवार दोपहर को एक मकान के लेंटर का शहतीर टूटने से छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो महिलाएं जहां गंभीर रूप से घायल हो गईं तो तीसरी महिला टूटा मकान देखकर बेहोश हो गई। तीनों को सोनीपत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लेंटर गिरने से गली में खड़ा एक सीएनजी ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
घायलों को लेकर अस्पताल में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि मांगेराम की दोनों पुत्र वधू नीलम मीना सगी बहनें हैं। शनिवार को नीलम छत पर बने चूल्हे पर गाजर का हलवा पका रही थी। तभी लैंटर का सतीर टूट गया। इससे नीलम गिर गई। उसकी आंख हाथ पर चोट आई है। वहीं उसकी ननद कृष्णा को भी चोट लगी है। मकान टूटा देखकर नीलम की बड़ी बहन मीना बेहोश हो गई। गली में खड़ा ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पालेराम, बलराम, राजवीर रईस ने तीनों महिलाओं को शहर के जनता चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से नीलम कृष्णा को रैफर कर दिया गया, तो उन्हें रावल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मांगेराम के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है।
ऐसे में प्रशासन सरकार को उन्हें आर्थिक मदद जल्दी देनी चाहिए ताकि वे फिर से अपनी छत बना सकें।
सोनीपत . बड़वासनीगांव में मकान के लेंटर का शहतीर टूटने से गिरी छत।