दालों के दाम बढ़े, सरकारी काउंटर भी रोज नहीं खुलता
कुछ दिनों पूर्व दाल के दाम आसमान छूने लगे थे। अरहर की दाल 200 रुपए प्रति किलो तो चना की दाल 80 रुपए किलो बिक रही थी। जिस पर लोगों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रेट पर दाल की बिक्री करने का आदेश जारी किया। इसके तहत लघु सचिवालय परिसर में दाल बिक्री को काउंटर खोला गया, लेकिन यह काउंटर लोगों की पूरी मदद नहीं कर पा रहा है। पहले तो जो स्थान पर उस पर लोगों की पहुंच कम है, दूसरा जो कोई पहुंचता भी है तो वहां पर काउंटर बंद मिलता है। वहीं दूसरी ओर बाजार में दालों के दामों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। करीब 10 रुपए प्रति किलो हर दाल का दाम बढ़ गया है।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मार्केट में दालों के दाम पहले से कम हुए हैं, इसलिए सरकारी काउंटर पर लोग दाल खरीदने लोग नहीं आते। नाम मात्र ग्राहक कुछ ही दिन सरकारी काउंटर से दाल खरीदने पहुंचे और पिछले कुछ दिनों से काउंटर पर कोई भी ग्राहक नहीं रहा था। कर्मचारी अनावश्यक बैठे रहते हैं। किसी दिन 10 किलोग्राम तो किसी दिन 20 किलोग्राम दाल बिकती है। यह सब इसलिए है क्योंकि अब मार्केट में दालों के दाम कम हो रहे हैं।
सरकारी काउंटर खुलने के समय तय किए दालों के रेट की बात करें तो चना दाल 50 रुपये, मूंगदाल 95-100 रुपये, उड़द 120-125 रुपये मशहूर दाल 70-75 रुपये, अरहर की दाल 165 रुपए प्रति किलो रेट तय किया गया था।
स्थानीय निवासी राजेश, नवीन, ओम प्रकाश , अनिल का कहना है कि सरकारी काउंटर जब खोला गया उस समय दाल के सरकारी रेट मार्केट रेट से कम थे। वहीं मार्केट में हर दिन रेट घटते-बढ़ते रहते हैं जबकि सरकारी काउंटर पर ऐसा नहीं होता। लोगों को सही लाभ नहीं मिला है। जिसके कारण यहां से लोग दालों की खरीद कम करते थे। लेकिन अब दालों के दामों में बढोतरी हुई है तो यह काउंटर बंद रहता है।
दाल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण सरकार ने 28 अक्टूबर 2015 को बैठक आयोजित कर आम जनता के लिए दाल के सरकारी काउंटर खोले जाने का प्रस्ताव रखा था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों में कहा गया था कि सभी जिलों के डीसी अपने यहां सरकारी काउंटर खुलवाकर दाल बिक्री शुरू करवाएं। नवंबर माह में सोनीपत में लघु सचिवालय परिसर में सरकारी दाल की बिक्री के लिए काउंटर खोला गया।
वैरायटी पहले भाव ताजा भाव
चनादाल 55 60
मूंग दाल 85 85
उड़द 110 120
मसूर 75 60
अरहर 150 165
(नोट:यह रेट बाजार भाव पर आधारित है।)
^दाल काउंटर के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। इसे तत्कालीन डीएफएससी मैडम स्वयं डील डील कर रही थी। काउंटर खुला है या बंद हो गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में अभी वही जानें।\\\'\\\'कुशाल बूरा,डी एफएसओ, सोनीपत।