संगीता ने कुश्ती में जीता गोल्ड
सोनीपत| हैदराबादमें आयोजित पायका नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जुआं की पहलवान संगीता ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 2 से पांच फरवरी तक आयोजित की गई थी। कोच राजसिंह छिक्कारा ने बताया कि संगीता ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।