वेलेन्टाइन-डे पर सजे फुटपाथ
खरीददारों के आने से पहले ही दुकानें तैयार कर ली गई थीं। इसके अतिरिक्त इस बार गिफ्ट गैलरियों पर आर्टिफिशियल गुलाब की लुभावनी रेंज की खूब खरीददारी हुई। आर्टिफिशियल गुलाब 35 रुपए से लेकर 150 रुपए तक उपलब्ध थे। जबकि फूल विक्रेताओं के पास उपलब्ध फूलों की बिक्री सुबह जहां 50 रुपए से शुरू हुई तो शाम काे यह 20 रुपए गई। बुके की कीमत 300 से 500 रुपए रही। चूंकि वेलेंटाइन डे इस बार छुट्टी के दिन आया तो शहर के पार्क, रेस्त्रां में अपेक्षित रूप से कम युवा ही पहुंचे।
सोनीपत . वेलेंटाइनडे का सबसे खास दिन उम्र के हर वर्ग के लिए खास रहा। इस बार सिर्फ प्रेमी प्रमियों तक सीमित नहीं होकर बल्कि बेटियों ने अपनी मां के प्रति प्रेम प्रदर्शित करने के लिए और शादीशुदा जोड़ी ने एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाने के लिए भी उन्हें वेलेंटाइन डे विश किया। हालांकि सबसे अधिक चार्म युवाओं में रहा। जिनकी शुरुआत मोबाइल पर वेलेंटाइन विश करने से हुई और फिर मिलकर युवाओं ने एक दूसरे को गुलाब देकर प्यार का इजहार किया। बाजार में इस बार आम दिनों की तुलना में कहीं अधिक फूल मंगाए गए थे।