फीस 3 से 30 हजार करने की तैयारी
जिलेमें दवा बचने वाले करीब साढ़े छह सौ कैमिस्ट पर आने वाले कुछ दिनों में औषधर लाइसेंस फीस की दस गुणा मार पड़ने वाली है। सरकार ने लाइसेंस फीस तीन हजार रुपए से 30 हजार रुपए करने की तैयार कर दी है। यही नहीं लोन लाइसेंस की फीस छह हजार से 50 हजार रुपए करने की प्लानिंग है। कैमिस्टों को जैसे ही इसका पता चला उनमें सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।
कैमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के सचिव घनश्याम ने कहा कि जल्दी ही कैमिस्ट को एकजुट होने की जरूरत है। तभी इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से गांवों में दवा बेचने वाले छोटे कैमिस्ट तो खत्म ही हो जाएंगे। यह लोग मुश्किल से महीने में 10 से 12 हजार रुपए कमाते हैं। ऐसे में इस तरफ सरकार को ध्यान देकर तुरंत इसमें राहत देनी चाहिए। ड्रग्स एडवाइजरी की इसमें सलाह ली जानी अनिवार्य होनी चाहिए।
10 गुणा फीस बढ़ाना अनुचित : जिलाकैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सत्यव्रत दहिया ने कहा कि एक दम सरकार द्वारा लाइसेंस की फीस 10 गुणा बढ़ाना अनुचित कदम है। सोनीपत में कुछ एक मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य का काम इतना अच्छा नहीं है। ऐसे में लाइसेंस फीस पांच हजार से नीचे होनी चाहिए। 10 गुणा रेट बढ़ाए जाने का सरकार ने अभी तक कोई तर्क नहीं दिया, जबकि वह अपना विरोध जता चुके हैं।
घनश्याम ने बताया कि 12 फरवरी तक इस विषय पर सरकार ने कैमिस्टों से आपत्ति मांगी है। उन्होंने अपनी तरफ से विरोध पत्र भेज दिया है। यदि इसके बाद भी सरकार ने सुधार नहीं किया तो वह आल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर ठोस कदम उठा सकते हैं।
^सरकार ने ड्राफ्ट रूल जारी किया है। जिस पर अब कैमिस्ट को अपने ऑबजेक्शन देने होंगे। 12 फरवरी तक ऑबजेक्शन दिए जा सकते हैं। बीच में कोई मिडियेटर नहीं है। सरकार ही ऑबजेक्शन पर अपना अगला कदम उठाएगी।’’प्रवीण, ड्रग्सइंस्पेक्टर सोनीपत।
सरकार ने औषधी लाइसेंस फीस ही नहीं बल्कि लाइसेंस रिन्यू करवाने में लेट होने की फीस भी बढ़ाने की तैयारी की है। अब तक छह माह तक जो लेट फीस एक हजार रुपए थी वह अब 10 हजार की जाएगी। कैमिस्ट सतीश विज ने कहा कि 10 गुणा फीस ज्यादा है।