सामूहिक विवाह का आयोजन 10 अप्रैल को विनायक गार्डन में
समाजसेवा समिति द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह समारोह विनायक गार्डन में आयोजित किया जाएगा। संस्था के प्रधान सतपाल खाबरा मुख्य सरपरस्त पवन गोयल ने बताया कि समिति की ओर से समारोह के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां बांट दी गई है तथा सभी पदाधिकारी उन्हें पूरी करने में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि विवाह के लिए लड़के के उम्र 21 एवं लड़की की 18 साल होनी चाहिए तथा लड़की वालों को लड़की की खोज खुद करनी होगी। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी गुजारने के लिए आवश्यक सामग्री भी दी जाएगी।