पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन विसंगतियां दूर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

वेतन विसंगतियां दूर करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत |आईटीआई केकर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वेतन विसंगतियों को लेकर रविवार सुबह कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर उनसे मुलाकात की। लंबित मांगों के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि हरियाणा राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी कल्याण संघ की बनाई रूपरेखा के अनुसार ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मंत्री से आग्रह किया गया है कि वह मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह मांग पत्र को उन तक पहुंचाएंगी।

उन्होंने कहा कि मांग पत्र में अनुदेशकों का वेतनमान 10300-34800 ग्रेड पे 4800 किया जाए। इसके अलावा भी उन्होंने कई ग्रेड पे में संशोधन करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...