पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वक्फ पीड़ित हुड्डा से मिले, मांगा समर्थन

वक्फ पीड़ित हुड्डा से मिले, मांगा समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणावक्फ टेनेंट्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल रविवार को कांग्रेस का समर्थन लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचा। हुड्डा से कांग्रेस विधायकों के समर्थन पत्र की मांग की।

वक्फ पीड़ित सदस्यों की बात सुनने के बाद हुड्डा ने कहा कि पीडितों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी बजट सत्र में प्राइवेट रेज्युलेशन के जरिए उनकी मांग को जोर शोर से विधानसभा में उठाया जाएगा। आश्वासन दिया कि बीडिंग पर रोक लगवाने के लिए कांग्रेस पुरजोर प्रयास करेगी और पुराने किराएदारों से कलेक्टर रेट पर किराया वसूले जाने की गुजारिश करेगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक वक्फ किराएदारों की जायज मांगो पर अपना समर्थन पत्र जल्द ही विधानसभा स्पीकर को सौंपेंगे। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की मंशा साफ नहीं है।

यदि प्रदेश सरकार चाहे तो वक्फ़ पीड़ितों को राहत मिल सकती है। शिष्टमंडल में सुनील खेड़ा, राकेश चोपड़ा, पवन तनेजा, रूपेंद्र गहलावत, राजकुमार बजाज, राकेश सचदेवा, अनिल भाटिया, सुंदर श्याम, सोम मलिक, तिलकराज सेतिया, संजीव सरोहा, अनिल कपूर, कमल हसीजा, वीरेंद्र मलिक, मुकेश सरदाना, रोबिन कुच्छल, विकास बंसल, अलीशेर पठान आदि उपस्थित रहे।

सोनीपत . कांग्रेसका समर्थन लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दिल्ली स्थित उनके निवास पर मिलने पहुंचा वक्फ टेनेंट्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल।

{पूर्व सीएम ने दिया हर सम्भव सहयोग का भरोसा

खबरें और भी हैं...