पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोवंश की सेवा हमारा नैतिक कर्तव्य : राजीव

गोवंश की सेवा हमारा नैतिक कर्तव्य : राजीव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार गोवंश को समृद्ध करने के लिए लगातार प्रयासरत है। गोवंश के संवर्धन के लिए सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठन और युवा वर्ग भागीदारी करे तो एक बार फिर से हम अपने गोवंश को मान-सम्मान दिला सकेंगे। कैबिनेट मंत्री कविता जैन द्वारा गोवंश उपचार केंद्र के लिए दो लाख रुपए की राशि अपने स्वैच्छिक कोष से मंजूर की गई है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने रविवार को हरसाना मोड़ के नजदीक शहीद सम्मान गोवंश उपचार केंद्र एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित उपचार केंद्र का उदघाटन करते हुए कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार गोवंश की उपेक्षा कर रही थी, जिसके चलते केवल गोवंश की स्थिति दयनीय हो चली थी, अपितु उनके संरक्षण पर भी ऊहापोह की स्थिति थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गोवंश की स्थिति सुधारने के लिए गो संरक्षण एवं गो संवर्धन विधेयक को लागू करवाकर केवल सुरक्षित माहौल बनाने का खाका तैयार किया, अपितु उनकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गो सेवा आयोग को तकरीबन दस करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई। उन्होंने हरसाना में स्थापित होने वाले नंदीशाला की देखरेख की जिम्मेदारी भी ट्रस्ट पदाधिकारियों के निर्देशन वाली टीम को सौंपी। ट्रस्ट प्रधान तीर्थ राणा ने बताया कि उपचार केंद्र पर 100 किलोमीटर दायरे से गोवंश के संबंध में आने वाली सूचना पर काम किया जाएगा।

इसके लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है, जो असहाय गोवंश को इस परिधि से उपचार केंद्र पर लाएगा। इस दौरान पानीपत से आए बाबा मनोज, सतबीर ठेकेदार, जिला पार्षद प्रमोद मौजी, आरती, बिजेंद्र मलिक, भूपेंद्र ठेकेदार, कुलदीप हरेवली, सोनू बवाना आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...