पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को सम्मान गायों को सरंक्षण देने के लिए दिया संदेश

बेटियों को सम्मान गायों को सरंक्षण देने के लिए दिया संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटियोंको सम्मान देने गायों को सरंक्षण देने के लिए रविवार को युवाओं ने प्रगति नगर में अच्छी पहल शुरू की। चंदा जुटाकर गो ग्रास सेवा के लिए रिक्शा चलाने की शुरुआत की, वहीं इसके बाद गली-गली घूम कर इन युवाओं ने बेटियों को शिक्षा सम्मान देने के लिए लोगों को जागरूक किया। युवा देवेंद्र सूरा ने कहा कि बेटियां खास होती हैं बेटियों को बेटों के समान जीने का अधिकार मिलना चाहिए। समाज को इन दोनों के प्रति अपनी धारणा बदलनी होगी। इस दौरान कुलदीप कुहाड़, संजय जेमनी, जनरल मलिक, शशीकांत, सुधीर सांगवान, सुखबीर छिक्कारा, आनंद शर्मा, ब्रजभूषण, राजसिंह छिक्कारा, राहुल भारद्वाज, जसवंत खत्री, प्रवीण दहिया, सुनील देशवाल, प्रवीण मलिक, हरपाल दहिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह है गो ग्रास सेवा

गो ग्रास सेवा के तहत युवाओं द्वारा चलाया गया रिक्शा कॉलोनियों में गली-गली में घूमेगी। जिसमें लोग बची हुई रोटी, हरी सब्जी के अवशेष, आटा, गुड़ अन्य खाद्य सामग्री दे सकते हैं। यह रिक्शा इसके बाद यह खाद्य सामग्री लेकर गोशाला में जाएगी। युवाओं ने बताया कि बची हुई रोटी लोग या तो कूड़े में डालते हैं या फिर धर-उधर फेंक देते हैं। अब बची हुई रोटी का सही उपयोग हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...