बंदी के पास जेल में मिला सिम कार्ड
जिलाकारागार में पिनाना गांव के बंदी से पुलिस ने मोबाइल सिम कार्ड बरामद किया है। डिप्टी जेल अधीक्षक रामचंद्र ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सिम कार्ड कब्जे में लेकर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी जसमेर ने बताया कि आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ सिम कार्ड के बारे में जल्दी ही साइबर सेल से मदद ली जाएगी, ताकि पता चल सके सिम कार्ड किस व्यक्ति की आईडी पर है और यह कब खरीदा गया। उन्होंने कहा कि सिम कार्ड की जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। डिप्टी जेलर रामचंद्र ने बताया कि आरोपी सोनू को हाल ही में झज्जर जेल से सोनीपत जेल में शिफ्ट किया गया है।