मोहन मनोचा फिर से बने प्रधान
सोनीपत| जनसेवा जागृति मंच की कार्यकारिणी की बैठक में पांचवीं बार मोहन सिंह मनोचा को सर्वसम्मति से मंच का प्रधान चुना गया। चुनावी प्रक्रिया रविवार को प्रवीण जैन की अध्यक्षता में संचालित की गई। मंच के कार्यकारिणी सदस्य एमपी गर्ग ने बताया कि रवि ग्रोवर को महासचिव, राम मनचंदा को कोषाध्यक्ष, राम लाल अरोड़ा को उपाध्यक्ष, राम कामरा को सहसचिव बनाया गया है। वहीं खेमचंद ठाकुर, प्रवीण बजाज, जगदीश चोपड़ा, एमपी गर्ग, चन्द्रभान बहल, इंद्रजीत कुकरेजा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।