पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइसेंस फीस तीन से तीस हजार करने की तैयारी

लाइसेंस फीस तीन से तीस हजार करने की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें दवा बचने वाले करीब साढ़े छह सौ कैमिस्ट पर आने वाले कुछ दिनों में औषधर लाइसेंस फीस की दस गुणा मार पड़ने वाली है। सरकार ने लाइसेंस फीस तीन हजार रुपए से 30 हजार रुपए करने की तैयार कर दी है। यही नहीं लोन लाइसेंस की फीस छह हजार से 50 हजार रुपए करने की प्लानिंग है। कैमिस्टों को जैसे ही इसका पता चला उनमें सरकार के प्रति रोष बढ़ रहा है।

कैमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के सचिव घनश्याम ने कहा कि जल्दी ही कैमिस्ट को एकजुट होने की जरूरत है। तभी इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से गांवों में दवा बेचने वाले छोटे कैमिस्ट तो खत्म ही हो जाएंगे। यह लोग मुश्किल से महीने में 10 से 12 हजार रुपए कमाते हैं। ऐसे में इस तरफ सरकार को ध्यान देकर तुरंत इसमें राहत देनी चाहिए। ड्रग्स एडवाइजरी की इसमें सलाह ली जानी अनिवार्य होनी चाहिए।

घनश्याम दास विज ने बताया कि 12 फरवरी तक इस विषय पर सरकार ने कैमिस्टों से आपत्ति मांगी है। उन्होंने अपनी तरफ से विरोध पत्र भेज दिया है। यदि इसके बाद भी सरकार ने सुधार नहीं किया तो वह आल इंडिया कैमिस्ट एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर ठोस कदम उठा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...