सोनीपत के एथलीट गुजरात में छाए, जीते कई पदक
गुजरातके वडोदरा में हाल ही में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोनीपत के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अंकुश, राहुल सैनी, प्रमोद और रवि ने अंडर-28 की रिले रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। अमित ने 10 किलोमीटर रेस में स्वर्ण पदक शॉटपुट में कांस्य पदक जीता। सचिन सैनी ने 10 किलोमीटर रेस में रजत पदक जीता है। अंडर-14 आयुवर्ग की तीन किलोमीटर रेस में सचिन ने रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में स्वागत किया। कोच अर्जुन सैनी बताया कि जिन खिलाड़ियों का स्वर्ण रजत पदक है उनका चयन अब श्रीलंका में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हुआ है।