पत्नी ने थाने में दी शिकायत तो पति ने लातों से पीटा
शहरके प्रीत विहार में ससुराल पक्ष के लोगों की दहेज की शिकायत थाने में देना एक महिला को भारी पड़ गया। थाने में शिकायत देने के बाद जैसे ही महिला अपने मायके से ससुराल प्रीत विहार में पहुंची, पति ससुर ने उसके साथ मारपीट की। जांच अधिकारी सुमेश ने बताया कि महिला का आरोप है कि उसे पति ने लातों से पीटा। जबकि ससुर ने थप्पड़ मारे। जेठ ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग कर रहे हैं।
जिसके चलते उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मामले का ससुराल पक्ष के लोगों को पता चल चुका है। अब वह अपनी स्कूटी लेने के लिए ससुराल आई थी। यह स्कूटी उसकी मां के नाम पर है। ससुराल पहुंचने पर पति अमित ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। यही नहीं देखते ही देखते पति ने उसे लातों से पीटना शुरू कर दिया, जबकि ससुर ने थप्पड़ मारे। जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो जेठ ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।