असावरपुर गांव में तीन माह से नहीं मिल रही है बुढ़ापा पेंशन
असावरपुरगांव में पिछते तीन महीने से पेंशन धारकों को पेंशन नहीं मिल रही है। शुक्रवार को पेंशनधारक बुजुर्ग महिलाओं ने प्रदेश सरकार समाज कल्याण विभाग पर परेशान करने के आरोप लगाए। असावरपुर गांव निवासी मुन्नी देवी, आेमपति देवी, राजो देवी, पताशो देवी, कलावती, भगवान देवी ने बताया कि नवंबर में अाखिरी बार उन्हें बुढ़ापापेंशन वितरित की गई थी। उसके बाद से दिसंबर, जनवरी फरवरी महीने की पेंशन नहीं दी गई है।
वे पहले बैंक में गए। जहां से बताया गया कि एक बार डाकखाना में पूछताछ करें। जब वहां गए तो वहां भी पेंशन नहीं मिली। कुछ अधिकारी उनका अकाउंट बैंक तो कुछ पोस्ट आफिस में बता रहे हैं। पेंशन देना तो दूर, उन्हें कभी बैंक तो कभी डाकखाना के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मुन्नी ने बताया कि वे कई बार सोनीपत समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान बल्ली ने कहा कि जब तक पंचायत को अधिकार था, एक भी पेंशनधारक की पेंशन लेट नहीं हुई। अब गांव निगम में जा चुका है। वे ग्रामीणों के साथ डीसी राजीव रतन से मिलेंगे।
^असरपुरा के लोग पेंशन से कैसे वंचित रह गए। इसकी वे जांच कराएंगे। ग्रामीणों के खाते डाकखाना में है। यदि तीन महीने से पेंशन नहीं मिल रही है तो यह गंभीर मामला है।’’कुलदीप शर्मा,जिला समाज कल्याण अधिकारी सोनीपत।
राई . समाजकल्याण विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करती महिला पेंशनधारक।