पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेनों में 15 रुपए में मिलेगी ब्रांडेड चाय 300 के खाने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट

ट्रेनों में 15 रुपए में मिलेगी ब्रांडेड चाय 300 के खाने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनमें सफर के दौरान चाय पीने का मूड होने पर अचानक सा स्वाद बिना चाय पिए ही मुहं में जाता है। जिस कारण बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों में चाय पीने से परहेज करते हैं। अब आईआरसीटीसी ने चाय को कई फ्लेवर में लाने का मन बनाया है। जिसका मसौदा तैयार है, बस रेल बजट का इंतजार है। जहां से हरी झंडी मिलने पर यह सेवा ट्रेनों में शुरू कर दी जाएगी। इससे यात्रियों को ब्रांडेड उम्दा चाय का स्वाद मिल सकेगा। साथ ही 300 से अधिक के खाने पर 10 प्रतिशत छूट भी देने की तैयार की जा रही है।

इसके लिए आईआरसीटीसी ने टी कैफे चेन चायोस के साथ करार किया है। चायोस 25 किस्म की चाय उपलब्ध कराती है। रेल यात्री अपनी पसंद से किसी किस्म का आर्डर दे सकेंगे। इनमें कुल्हड़ चाय, अदरक-तुलसी चाय, शहद-अदरक-नींबू चाय से लेकर आम-पापड़ और हरी मिर्च चाय जैसी वेरायटी शामिल हैं।

फोन पर दे सकते हैं आर्डर : सफरके दौरान मुख्य स्टेशन आने से दो घंटे पहले विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ईकैटरिंग.आईआरसीटीसी.सीओ.आईएन पर लॉग-इन करके चाय का ऑर्डर दिया जा सकता है। 1800-1034-139 पर फोन कर चाय का ऑर्डर दे सकते हैं। आईआरसीटीसी यात्री सेवाओं में बढ़ोतरी कर रही है। कभी ऑन लाइन टिकटिंग सुविधा में तो कभी खान-पान में।

आईआरसीटीसी द्वारा लगातार यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। आईआरसीटीसी ने ट्रेन में यात्रा के दौरान अलग-अलग प्रकार की बढ़िया चाय पिलाने का फैसला किया है। चायोस की चाय खास किस्म की डिस्पोजेबल केतली में मिलेगी। इसमें चार कप गर्म चाय होगी। इसके लिए आपको 60 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह एक कप चाय 15 रुपए की मिलेगी। अभी ट्रेनों में वेंडरों द्वारा बेची जाने वाली सामान्य चाय का मूल्य 10 रुपए है। चायोस की केतली को इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें एक घंटे तक चाय गर्म रहेगी। अभी यह सेवा सिर्फ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई है।

^आईआरसीटीसी द्वारा आय बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके तहत कई प्रकार का बदलाव किया जा रहा है। इसमें ट्रेन में चाय के टेस्ट को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों को उनके टेस्ट के अनुरूप चाय देने की योजना पर काम चल रहा है। इसके अलावा खाना भी उत्तम और सस्ता दिया जाएगा।\\\'\\\'नीरज शर्मा,सीपीआरओ, उत्तर रेलवे नई दिल्ली।

खबरें और भी हैं...