रक्तदान शिविर में 56 ने किया रक्तदान
सोनीपत | अतिरिक्तजिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह ने कहा कि संसार में हर किसी वस्तु का विकल्प मिल सकता है, लेकिन अब तक की साइंस को रक्त का विकल्प नहीं मिल सका है। रक्त का विकल्प मिलना भी संभव नहीं है। रक्त की कमी को रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में रक्तदान से बड़ा पुण्य नहीं होता। वे शुक्रवार को काठ मंडी स्थित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेें अभियान फाउंडेशन वर्मा पैथ लैब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मेें युवाओं को संबोधित कर रहे थे। शिविर में 56 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. अमित रावल, डॉ. मदन चौहान, डॉ. रजनी खोखर आदि उपस्थित रहे।