- Hindi News
- National
- पांच दिवसीय अंतरविद्यालय युवा समारोह के लिए सीआरए के विद्यार्थियों का चयन
पांच दिवसीय अंतरविद्यालय युवा समारोह के लिए सीआरए के विद्यार्थियों का चयन
सोनीपत | टीकारामशिक्षण समिति के प्रधान चौ. सुरेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि छोटूराम आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों का चयन मैसूर में होने वाली पांच दिवसीय अंतरविद्यालय युवा समारोह के लिए हुआ है। उन्होंने इन विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधियाें के लिए डा. एनके सैनी, डा. बीके सिंह, डा. राजीव बल्हारा, डा. उषा दहिया, डा. उर्मिला हुड्डा, डा. संगीता मान, डा. विकास, अजीत सिंह प्रकाश मलिक को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की मेहनत लगन का ही फल है।