पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परोपकार और मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है: पवन तनेजा

परोपकार और मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है: पवन तनेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | आधुनिकयुग में अगर कुछ करने लायक है तो वह है परोपकार। दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। यह बात व्यापार मंडल के प्रदेश प्रचार मंत्री पवन तनेजा ने कल्याण नगर स्थित मंदिर श्री ठाकुर द्वारा के पांचवे मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोहमाया में फंसा इंसान पूरा जीवन संग्रह में लगा रहता है। ईश्वरीय भक्ति को भूल जाता है। भक्ति में बहुत बड़ी ताकत है। हमें अपने जीवन में धर्म के रास्ते पर चलते हुए सामाजिक कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन प्रस्तुत कर सत्संग किया। कार्यक्रम उपरांत श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जवाहर लाल तनेजा, पंडित धर्मपाल शर्मा, ज्ञान प्रकाश डोडा, सुरेश भगत, वीना तनेजा, रीटा शर्मा, तारा बग्गा, पुष्पा देवी, द्रोपदी, पारुल अरोड़ा, कपिला श्रीधर, उषा भगत, कांता निर्माण, किरण चावला, वर्षा वर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...