132 केवी सब स्टेशन में ब्रेकर हुआ स्लिप
सोनीपत | गुरुवारशाम साढ़े पांच बजे से शहर में अंधेरा छा गया। यह अंधेरा क्यों छाया स्वयं इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों को भी नहीं पता चला। जिसके कारण लोगों का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ।
बिजली कट के बारे में जब निगम के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे स्वयं तलाश रहे हैं कि दिक्कत क्या हुई है। 132 केवी सब स्टेशन फाजिलपुर में जांच की जा रही है। शाम साढ़े सात बजे पता चला कि ब्रेकर स्लीप है। जिसके बाद मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य हो सकी। शाम साढ़े पांच बजे अचानक से बिजली कट गई। लोगों ने सोचा कि रूटीन की तरह होगा 10-15 मिनट में जाएगी, लेकिन बिजली जब नहीं आई तो बेचैनी बढ़ने लगी। बिजली निगम के अधिकारियों से जब इस बावत पूछा गया तो उन्होंने करीब साढ़े सात बजे कहा कि 132 केवी सब स्टेशन फाजिलपुर में फाल्ट तलाश रहे है। जो अब तक मिला नहीं है। जिसके कारण पता नहीं चल सका है कि परेशानी क्या है। फोरमैन पदम ने कहा कि बड़ी संख्या में उनके सहयोगी साथी फाल्ट ढूंढ रहे हैं, लेकिन अब तक फाल्ट मिला नहीं है। शाम साढ़े सात बजे सब स्टेशन में ब्रेकर स्लीप होने की जानकारी मिली। जिसके बाद अधिकारियों कर्मचारियों ने आनन-फानन में फाल्ट को जोड़ने का कार्य किया। करीब आठ बजे बिजली शहर में सामान्य हो सकी। एसडीओ रवि चौधरी ने बताया कि ब्रेकर स्लीप होने के कारण समस्या का पता नहीं चल पा रहा था। जब मौके पर पहुंचकर चेक किया गया तो पता चला।