पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार ने दो एनजीओ की ग्रांट पर लगाई रोक

सरकार ने दो एनजीओ की ग्रांट पर लगाई रोक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाएड्स कंट्रोल सोसायटी के अधीन काम करने वाली सोनीपत की दो सोसायटी महिला जागृति मंडल जेनेसिस मीडिया की सालाना ग्रांट पर सरकार ने रोक लगा दी है। यहीं नहीं गुरुवार को डायरेक्टर हेल्थ विभाग डॉ. प्रवीण सेठी अचानक सोनीपत पहुंचे और उन्होंने माडर्न एजुकेशन सोसायटी रेडक्रॉस सोसायटी का रिकार्ड खंगाला।

उन्होंने इस दौरान दोनों के रिकार्ड की फोटो कॉपी करवाई और अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि एनजीओ के हर सदस्य की डिटेल जांची गई। डायरेक्टर के अचानक निरीक्षण से सोसायटी में काम करने वाले वर्कर भी दंग थे।

बोगसरिकार्ड बनाकर ग्रांट लेने का आरोप : बतादें कि कुछ समय पहले अज्ञात शख्स ने एड्स की रोकथाम पर काम करने वाली सोनीपत की दो एनजीओ महिला जागृति मंडल माडर्न एजुकेशन सोसायटी पर गलत तरीके से लाखों रुपए की ग्रांट लेने का संगीन आरोप लगाया था। इस मामले की सरकार ने विजलेंस जांच भी शुरू करवा रखी है। विजलेंस ने सोसायटी चलाने वाले लोगों को कहा कि जिन लोगों को अवेयर किया है उनकी पूरी सूची तैयार करवाकर लाओ। पूरा रिकार्ड दोनों एनजीओ को जल्दी ही स्टेट विजलेंस को सौंपना होगा।

यह गलत है, सोनीपत में 500 समलैंगिक जोड़े , उनकी मेहनत से डिटेक्ट हुए : समलैंगिकतापर काम कर रहे जेनेसिस मीडिया एनजीओ के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर इशू ने बताया कि सरकार सभी एनजीओ को एक नजर से देख रही है जो गलत है। उन्होंने समलैंगिकता प्रोजेक्टर पर मेहनत से काम किया। करीब 500 जोड़े सोनीपत में समलैंगिक हैं। यह सब उनके प्रयासों से ही पकड़ में आए हैं। उन्होंने इन लोगों को एड्स से बचाव के तरीके बताए हैं। हेल्थ डॉ. प्रवीण ने नागरिक अस्पताल में एमएस को डिस्पेंसरी में भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए रेलिंग का सहारा लेने को कहा।

एक बड़े स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि समलैंगिकता एड्स पर रोकथाम के लिए सोनीपत में कई एनजीओ काम कर रही हैं। फिलहाल जहां दो की ग्रांट पर रोक लगाई है वहीं अब सरकार के निशाने पर दो और एनजीओ हैं। सरकार को गुप्त सूचना दी गई है कि कुछ एनजीओ के सदस्य फिल्ड में काम नहीं कर रहे है। जिससे ग्रांट के पैसे का सही प्रयोग नहीं हो रहा। विजलेंस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि जिन दो एनजीओ पर बोगस रिकार्ड देकर ग्रांट लेने का आरोप है उनकी जांच के लिए सोनीपत सामान्य अस्पताल का भी रिकार्ड मंगवाया है।

{दो के डायरेक्टर हेल्थ ने खंगालें रिकाॅर्ड, ले गए फोटो कॉपी

वर्ष 2013-14 में स्वास्थ्य विभाग ने भी एड्स के मरीजों की जांच की थी। इस जांच का पूरा रिकार्ड बनाया गया था और रिपोर्ट आला कमान के पास भेजी गई थी। इसके बाद एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट आला कमान को भेजी तो दोनों की रिपोर्ट में अंतर पाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में अंतर पाए जाने पर सरकार ने इसकी जांच शुरू करवाई है, ताकि पता चल सके सच्चाई क्या है।

सोनीपत . डायरेक्टरहेल्थ डॉ. प्रवीण सेठी रेडक्रॉस सोसायटी का निरीक्षण करने पहुंचे।

खबरें और भी हैं...