किसी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : डीसी
जिलेमें निजी बिल्डरों ने जितने भी फ्लैट, प्लाॅट, विला या दुकानें बेची हैं वह अपने उपभोक्ताओं को तय शर्तों के अनुसार दें। किसी भी तरह का धोखा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात डीसी राजीव रतन ने बिल्डरों द्वारा विकसित सेक्टर फ्लैटों में रहने वालों की शिकायतें सुनने के दौरान कहीं।
अंसल की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने शिकायत दी कि कई स्थानों पर सड़कें ठीक नहीं है, बिजली की दिक्कत रहती है और लिफ्टों को लेकर भी समस्या है। इस पर डीसी ने अंसल के अधिकारियों को कहा कि वह 29 फरवरी तक सभी काम पूरा कराएं। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम मौके का निरीक्षण करेगी। पार्श्वनाथ सिटी में लोगों ने प्लाॅट समय पर नहीं मिलने सड़कें खराब होने की शिकायत दी। इस पर सिटी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उनका लाइसेंस रद्द है। डीसी ने कहा कि जब तक लाइसेंस नहीं मिलता तब तक सड़कों का निर्माण पूरा कराएं। टीडीआई में कुछ फ्लैटों का समय पर कब्जा देने की शिकायतों पर डीसी ने समय तय करते हुए उन्हें फ्लैट देने के आदेश दिए। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, एसडीएम निशांत यादव सहित हुडा के अधिकारी और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
{निजी बिल्डर्स की शिकायत सुन डीसी ने दूर करने को कहा