पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री से शिकायत का असर, दो जगह से लिए खाद्य पदार्थों के सेंपल

मुख्यमंत्री से शिकायत का असर, दो जगह से लिए खाद्य पदार्थों के सेंपल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | शहरमें कई दुकानों पर बेची जा रही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं है, मिठाई रखने के तौर तरीके में जहां कमी है वहीं उनमें प्रयोग की जा रही सामग्री भी निम्न स्तर की है। इससे जनता के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इस तरह के आरोप लगाकर एक शहरी ने मामले की शिकायत सीएम के पास की थी। इस शिकायत पर ठोस असर देखने को मिला है। गुरुवार को फूड एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह ने अपनी टीम गठित करके शहर में जहां-जहां से शिकायत थी उन जगहों से खाद्य वस्तुओं के सेंपल भरे।

इमरतीचने की दाल के भरे सेंपल : फूडएंड सेफ्टी इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह ने सबसे पहले गीता भवन चौक स्थित साई फास्ट फूड कार्नर पर छापामार कार्रवाई की। वे अचानक दुकान पर पहुंचे और रैक में रखी इमरती का सेंपल भरा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता रंग दोनों की जांच होगी। इसके बाद वह सेक्टर-23 स्थित एसके मेगा मार्ट में पहुंचें। उन्होंने मार्ट से चने की दाल के सेंपल भरे।

^मुख्यमंत्री के पास किसी ने शिकायत की थी कि सोनीपत शहर की दो दुकानों पर घटिया सामान बेचा जा रहा है। शिकायत जैसे ही मेरे पास पहुंची तो संबंधित दुकानों से सामग्री के सेंपल भरे हैं। अब सेंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।’’पृथ्वी सिंह,फूड एंड सेफ्टी इंस्पेक्टर।

खबरें और भी हैं...