पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाए 55 हजार रुपए

धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाए 55 हजार रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| शहरके सेक्टर-23 निवासी आशीष भारद्वाज को ऑनलाइन शॉपिंग करना भारी पड़ गया। ऑनलाइन पांच हजार का जो मोबाइल फोन उसने खरीदा था वह खराब निकला। उसने इसकी ऑनलाइन शिकायत की तो अज्ञात शख्स ने खुद को संबंधित कंपनी का कर्मचारी बताकर बैंक खाते की डिटेल पूछ ली। इसके बाद पीड़ित के खाते से आरोपियों ने 55 हजार रुपए के फोन की खरीददारी कर ली। मामले को जब आशीष को पता चला तो वह दंग रह गया। उसने मामले की शिकायत तुरंत सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...