पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति पत्नी को भतीजे ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, हालत नाजुक

पति-पत्नी को भतीजे ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हालत नाजुक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्हामाजरा गांव में एक पति-प|ी को उसी के भतीजे द्वारा दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप है। ग्रामीणों ने दोनों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रैफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मल्हा माजरा गांव में राजबीर के लड़के अमित की कुछ महीने पहले हत्या कर दी गई थी। अमित का अपने चाचा के लड़के अंकित उर्फ झंडू के साथ पैसे का लेन-देन था। अमित की हत्या के बाद राजबीर का पैसों के लेन देन को लेकर अपने भाई के लड़के झंडू से विवाद हो गया था। गुरुवार को राजबीर ने आरोप लगाया कि वह अपनी प|ी कमला के साथ घर पर था। इस बीच झंडू ने दोनों पर हमला कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए गली की तरफ भागने का प्रयास किया तो वहां भी उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों ने उन्हें सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस अस्पताल में पहुंची, लेकिन जब तक घायलों को परिजन एक निजी अस्पताल में ले जा चुके थे।

^पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हा माजरा गांव में झगड़ा हुआ है। अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं। जो भी दाेषी होगा, उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।’’ कुलदीपसिंह, चौकी इंचार्ज अकबरपुर बारोटा।

खबरें और भी हैं...