पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर पहलवानों का चयन, अब रोहतक में नेशनल के लिए ट्रायल

जूनियर पहलवानों का चयन, अब रोहतक में नेशनल के लिए ट्रायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | सफियाबादगांव स्थित स्वामी भूमानंद कुश्ती अकादमी में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए जिला सोनीपत के जूनियर पहलवानों का चयन किया गया। अब इन पहलवानों को 14-15 फरवरी काे रोहतक में नेशनल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का हिस्सा बनने का ट्रायल देना होगा। स्वामी भूमानंद अकादमी के प्रधान रामनाथ शर्मा ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती ट्रायल के 50 केजी में मोनू प्रथम, नवीन दूसरे, 55 केजी में अमित प्रथम, अनिल दूसरे, 60 केजी में प्रदीप प्रथम, लोकेश दूसरे, 66 केजी में प्रीत सिंह प्रथम प्रमोद दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 74 केजी में अंकुर राठी प्रथम अमित दूसरे, 84 केजी में शिवकुमार प्रथम अश्वनी दूसरे स्थान, 96 केजी में सुनील प्रथम प्रतीक दूसरे स्थान पर रहे। रामनाथ ने बताया कि ग्रीको रोमन के लिए 50 केजी में संजय प्रथम हरीश दूसरे, 55 केजी में संदीप प्रथम रहा। 60 केजी में अंकुश प्रथम प्रगति दूसरे स्थान पर रहा। 66 केजी में प्रवीन, 74 केजी में सज्जन पहले सतेंद्र दूसरे, 96 केजी में विवेक पहले सचिन दूसरे स्थान पर रहा।

खबरें और भी हैं...