सुभाष बने राई सब यूनिट प्रधान
सोनीपत | आॅलहरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन के निर्देश पर गुरुवार को राई सब यूनिट की कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव कराया गया। जिसमें एएलएम सुभाष चंद्र को प्रधान नियुक्त किया गया। यूनिट प्रधान हेमचंद ने बताया कि जसवंत को उप प्रधान और हेमचंद को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया। संदीप कुमार को सह सचिव, प्रवीन कुमार को कैशियर, अशोक विक्रांत को संगठन कर्ता नियुक्त किया गया।